Kalamkaval Review in Hindi : अरशद वर्सी की भागवत चैप्टर वन राक्षस वन से मिलती जुलती कहानी पर मम्मूटी की ज़बरदस्त परफॉरमेंस के लिए देखी जा सकती है ये फ़िल्म पढ़े फ़िल्म रिव्यू ।
Kalamkaval Movie Review in Hindi :
फ़िल्म की कहानी
यह एक मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है । इस फ़िल्म की कहानी असली सीरियल किलर मोहन से प्रेरित है जो भारत में औरतों को प्यार में फँसाकर उनका मर्डर करता है । अब मोहन कौन है कैसे मर्डर करता है और कैसे वो पुलिस के हथे चढ़ता है ये देखने के लिए आपको ये फ़िल्म देखनी होगी ।
फ़िल्म रिव्यु :
फ़िल्म की कहानी पर बात करे तो इसमें हम ये नहीं कह सकते कि वो नयी देखने को मिलेंगी क्योंकि इस फ़िल्म की कहानी साल 2025 में आयी हिन्दी फ़िल्म भागवत चैप्टर वन राक्षस से मिलती जुलती है पर हाँ सीरियल किलर का करैक्टर उस फ़िल्म से थोड़ा अलग देखने को मिलने वाला है । बाक़ी फ़िल्म में अच्छा थ्रिल और मम्मूटी की परफॉरमेंस भी अच्छी देखने को मिली है जो कही ना कही इस फ़िल्म को देखने लायक़ बनाती है । फ़िल्म का स्क्रीनप्ले थोड़ा स्लो है पर इतना भी नहीं की आपको बोर करे बाक़ी फ़िल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक डायरेक्शन भी कहानी के हिसाब से अच्छा देखने और सुनने को मिला है । फ़िल्म का क्लाइमेक्स भी कही ना कही दिमाग़ को हिलाने का का काम करता है कुल मिलाकर अगर आपने अभी तक हिन्दी फ़िल्म भागवत चैप्टर वन राक्षस नहीं देखी तो आपके लिए ये एक मस्ट वॉच क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है जिसे आपको ज़रूर देखना चाहिए । इस फ़िल्म को आप Sony Live पर हिन्दी भाषा में अकेले में देख सकते हो आप निराश नहीं होंगे ।
Kalamkaval Movie Review in Hindi , Kalamkaval Review in Hindi

0 Comments