Drishyam 3 Release Date : विजय सालगांवकर के सामने फिर खड़ी हुई बड़ी चुनौती, जयदीप अहलावत ने खींचा ध्यान जाने कब और कहा रिलीज होगी ये फिल्म

 Drishyam 3 Release Date : विजय सालगांवकर के सामने फिर खड़ी हुई बड़ी चुनौती, जयदीप अहलावत ने खींचा ध्यान जाने कब और कहा रिलीज होगी ये फिल्म 


Drishyam 3 Trailer: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। करीब 3 मिनट का यह ट्रेलर एक बार फिर विजय सालगांवकर और पुलिस के बीच चलने वाली दिमागी जंग को सामने लाता है। इस बार कहानी में पुराने राज के साथ कुछ नए सबूत भी जुड़ गए हैं।

ट्रेलर देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि क्या विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने में कामयाब होगा ? 

फिल्म में तब्बू एक बार फिर मीरा देशमुख के किरदार में नजर आ रही हैं। पिछले मामलों के बाद भी मीरा ने विजय और उसके परिवार का पीछा नहीं छोड़ा है।

इस बार उसके पास कुछ ऐसे सबूत हैं, जो विजय के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। ट्रेलर में मीरा के तेवर देखकर साफ लगता है कि उसका मकसद सिर्फ सच सामने लाना नहीं है। वह अपने बेटे की मौत का बदला लेने के इरादे से आगे बढ़ रही है।

यही वजह है कि विजय के सामने इस बार पहले से भी बड़ी चुनौती दिखाई देती है। 

'दृश्यम 3' में जयदीप अहलावत की एंट्री कहानी को एक नया मोड़ देती है। वह क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।

ट्रेलर में उनका किरदार काफी प्रभावशाली नजर आता है। वह विजय की पुरानी कहानी को सिर्फ ऊपर-ऊपर से नहीं देखना चाहता, बल्कि उसकी हर चाल को समझने की कोशिश करता है।

जयदीप का किरदार खुद को 'शनि' से जोड़ता है और विजय को संकेत देता है कि इस बार उसकी मुश्किलें आसानी से खत्म होने वाली नहीं हैं।

ट्रेलर के इस हिस्से ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। 

विजय सालगांवकर की सबसे बड़ी ताकत उसकी समझदारी और परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने की क्षमता रही है। वह भले ही ज्यादा पढ़ा-लिखा न हो, लेकिन मुश्किल हालात में रास्ता निकालना उसे अच्छी तरह आता है।

'दृश्यम 3' में भी यही देखने को मिलने वाला है। पुलिस के पास नए सबूत हैं और विजय को यह तक नहीं पता कि उनके पास आखिर क्या हाथ लगा है।

ऐसे में फिल्म की असली लड़ाई सबूतों और विजय की सोच के बीच दिखाई देती है।

विजय के लिए परिवार हमेशा सबसे ऊपर रहा है। ट्रेलर से भी यही संकेत मिलता है कि परिवार को बचाने के लिए वह इस बार भी किसी भी हद तक जाने को तैयार है। 

'दृश्यम' फ्रेंचाइज की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। पहली फिल्म में एक ऐसी घटना ने विजय और उसके परिवार की जिंदगी बदल दी, जिसके बाद उन्हें पुलिस से बचने के लिए एक पूरी कहानी तैयार करनी पड़ी।

इसके बाद 2022 में 'दृश्यम 2' आई और कहानी को आगे बढ़ाया गया। अब 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' में एक बार फिर वही परिवार और पुराना मामला चर्चा के केंद्र में है।

लेकिन इस बार परिस्थितियां पहले से अलग हैं। पुलिस के पास नए सुराग हैं और उनके सामने एक ऐसा अधिकारी है जो विजय की हर चाल को चुनौती देने के लिए तैयार दिखाई देता है। 

दृश्यम 3' को लेकर एक खास बात यह भी है कि इसकी कहानी को मलयालम वर्जन से अलग बताया जा रहा है।

यह फ्रेंचाइज मूल रूप से मोहनलाल स्टारर मलयालम 'दृश्यम' सीरीज पर आधारित है। निर्देशक जीतू जोसेफ की मलयालम सीरीज की तीसरी फिल्म 2026 में रिलीज हो चुकी है।

हिंदी वर्जन की कहानी के लिए आमिल कीयान खान, अभिषेक पाठक और परवेज शेख ने काम किया है। इसलिए दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि हिंदी 'दृश्यम 3' कहानी को किस दिशा में लेकर जाती है और विजय के सफर का अंत किस तरह होता है। 

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में दिखाई देंगे। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अभिषेक पाठक ने फिल्म का निर्देशन किया है। 

अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ट्रेलर ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म में सिर्फ पुलिस और विजय के बीच जांच-पड़ताल नहीं होगी, बल्कि दोनों पक्षों के बीच एक जबरदस्त माइंड गेम देखने को मिलेगा।

अब असली सवाल यही है—क्या विजय एक बार फिर पुलिस को चकमा दे पाएगा या इस बार नए सबूत उसके परिवार का पूरा राज खोल देंगे?

इसका जवाब फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिलेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form