Dhurandhar The Revenge Review In Hindi : स्पाई एक्शन सस्पेंस और राजनीति का बड़ा खेल देखने को मिला रणवीर सिंह की इस फिल्म मे कैसी है ये फिल्म जाने इस रिव्यु में
Movie Name : Dhurandhar The Revenge
Star Cast : Ranveer Singh Sara Arjun Sanjay Dutt R Madhavan Arjun Rampal Rakesh Bedi Danish Pandor Soumya Tandon Bimal Oberoi
Produced By : Aditya Dhar Jyoti Deshpande Lokesh Dar
Directed By : Aditya Dhar
Genre : Spy Action Thriller
Language : Hindi English Tamil Telugu Malayalam
Movie Duration : 3 hours 48 Minute
Release Date : 19 March 2026
Dhurandhar The Revenge Movie Review :
धुरंधर: द रिवेंज उस अधूरी कहानी को सिर्फ आगे नहीं बढ़ाती, बल्कि उसे एक बड़े और दमदार रूप में पेश करती है। यह फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखने की क्षमता रखती है। दोनों भागों को मिलाकर देखें तो यह करीब साढ़े सात घंटे का अनुभव एक बिंज-वॉच थ्रिलर जैसा महसूस होता है—जहां एक बार कहानी शुरू हो जाए, तो उसे बीच में छोड़ने का मन ही नहीं करता।
पहले भाग की ऐतिहासिक सफलता के बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या दूसरा भाग उसी स्तर को बनाए रख पाएगा। पहले पार्ट में दर्शक किरदारों और कहानी की दुनिया से परिचित हो रहे थे, जबकि इस बार कहानी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण थी।
निर्देशक आदित्य धर इस बात को बखूबी समझते हैं और फिल्म की शुरुआत वहीं से करते हैं, जहां पहले भाग ने दर्शकों को अधर में छोड़ दिया था। यही approach फिल्म को शुरुआत से ही दिलचसप बना देती है और दर्शकों को तुरंत कहानी से जोड़ लेती है।
Movie Story :
यह एक हिन्दी भाषा की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जो साल 2025 में रिलीज़ हुई है और सुपरहिट फ़िल्म धुरंधर का सीक्वल है। कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहाँ पहले भाग का अंत हुआ था, जिससे दर्शकों को लगातार का पूरा मज़ा मिलता है।
फ़िल्म की शुरुआत जस्कीरत के एक गहरे और भावनात्मक फ्लैशबैक से होती है। इस फ्लैशबैक में उसके जीवन के कठिन दौर को दिखाया गया है, जो उसके किरदार को और ज्यादा मजबूत और दिलचस्प बनाता है। इसके साथ ही कहानी वर्तमान समय में भी आगे बढ़ती है, जहाँ भारत के खिलाफ साजिश रच रहे कुछ पाकिस्तानी सियासी और चरमपंथी तत्वों की योजना सामने आती है।
अब सवाल यह है कि क्या हमज़ा उर्फ जस्कीरत इन खतरनाक योजनाओं को नाकाम कर पाएगा? और उसके अतीत का राज क्या है? यही इस फिल्म की असली जान है, और यही सब जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी
Movie Review :
अगर कहानी की बात करें तो फिल्म शुरुआत से लेकर क्लाइमैक्स तक लगातार engaging बनी रहती है। कई ऐसे सीन देखने को मिलते हैं जो पूरी तरह unexpected हैं और दर्शकों को चौंका देते हैं। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, suspense और भी गहराता जाता है।
फ़िल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और निर्देशन दोनों ही काफी प्रभावशाली हैं, जो हर सीन को और ज्यादा impactful बनाते हैं। कलाकारों की बात करें तो सभी ने अपने किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाया है और हर एक का performance अलग पहचान छोड़ता है।
हालांकि फिल्म की लंबाई करीब चार घंटे है, लेकिन इसकी मजबूत कहानी और तेज़ स्क्रीनप्ले के कारण समय का पता ही नहीं चलता। क्लाइमैक्स खास तौर पर बेहद दमदार है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और चौंकाने वाला ट्विस्ट देखने को मिलता है।
कुल मिलाकर, यह एक शानदार स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे आपको जरूर देखना चाहिए। यह फिल्म दोस्तों के साथ देखने में ज्यादा मज़ा देगी।
इस फिल्म को अप अभी के लिए अपने नजदीकी सिनेमाघर जाकर हिन्दी इंग्लिश तमिल तेलुगु मलयालम भाषा में देख सकते हो
