Muthu Alias Kaattaan Review Hindi : गांव की कहानी में छुपा बड़ा क्राइम रहस्य कैसी है ये वेब सीरीज जाने इस रिव्यु में ।

 Muthu Alias Kaattaan Review Hindi : गांव की कहानी में छुपा बड़ा क्राइम रहस्य कैसी है ये वेब सीरीज जाने इस रिव्यु में ।


Muthu Alias Kaataan Web Series Review : 

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आजकल हर तरह का कंटेंट देखने को मिल रहा है, लेकिन कुछ कहानियां बिना ज्यादा शोर-शराबे के आती हैं और सीधे दर्शकों के दिल में जगह बना लेती हैं। खासतौर पर क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और इसी वजह से इस जॉनर का कंटेंट सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अगर आप घर बैठे एक दमदार, सस्पेंस से भरी और शानदार एक्टिंग वाली वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो यह नई सीरीज आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। 

Web Series Story : 

यह एक भारतीय तमिल भाषा की क्राइम थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज है, जिसकी कहानी तमिलनाडु के एक छोटे से गांव के पुलिस स्टेशन से शुरू होती है, जो लंबे समय से किसी भी केस के अभाव में बंद होने की कगार पर पहुंच चुका होता है। कहानी में असली मोड़ तब आता है जब पुलिस को अचानक “मुथु” नाम के एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिलता है। इस एक घटना के बाद पूरी कहानी रहस्य और सस्पेंस से भर जाती है। अब मुथु कौन था, उसकी हत्या किसने की और इसके पीछे क्या सच्चाई छुपी है, यही सब जानने के लिए आपको यह वेब सीरीज देखनी होगी। 

Web Series Review : 

अगर इस वेब सीरीज के रिव्यू की बात करें तो इसकी कहानी शुरुआत से लेकर आखिरी एपिसोड तक काफी दिलचस्प बनी रहती है और दर्शकों को बांधे रखती है। हालांकि इसमें आपको एकदम हाई वोल्टेज क्राइम या साइको किलर जैसी तेज-तर्रार घटनाएं कम देखने को मिलती हैं, क्योंकि इसकी कहानी को एक अलग और यूनिक अंदाज में पेश किया गया है। इस सीरीज का असली मजा इसके धीरे-धीरे खुलने वाले सस्पेंस में है, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखता है। इसका स्क्रीनप्ले काफी मजबूत है, जो देखने के दौरान बोरियत महसूस नहीं होने देता, वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक और डायरेक्शन भी कहानी के साथ पूरी तरह न्याय करते हैं। खास बात यह है कि इस वेब सीरीज में विजय सेतुपति जैसे शानदार अभिनेता नजर आते हैं, जो अपने अभिनय से हर सीन में जान डाल देते हैं और सीरीज को और भी दमदार बना देते हैं। सीरीज का अंत इस तरह से किया गया है, जिससे साफ लगता है कि आगे इसका अगला सीजन भी आ सकता है, लेकिन अब तक दिखाई गई कहानी ही इतनी शानदार है कि यह इसे एक मस्ट वॉच क्राइम थ्रिलर बना देती है। 

इस दमदार क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज को आप Disney+ Hotstar पर हिंदी भाषा में आसानी से देख सकते हैं और अपने घर बैठे एक शानदार मनोरंजन का अनुभव ले सकते हैं। 



Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form