Dacoit Ott Release Date : घर बैठे देखें डकैत एक प्रेम कथा जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम ये फिल्म

 Dacoit Ott Release Date : घर बैठे देखें डकैत एक प्रेम कथा जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम ये फिल्म 


 Dacoit Movie Ott Release Date : 

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता Adivi Sesh और बॉलीवुड अभिनेत्री Mrunal Thakur की फिल्म Dacoit: Ek Prem Katha अब सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जो दर्शक इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूक गए थे, वे अब इसे घर बैठे आसानी से देख सकेंगे।

यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर शैनेल देव के निर्देशन में बनी इस फिल्म को तेलुगू और हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के साथ-साथ Anurag Kashyap भी अहम किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा Prakash Raj, Atul Kulkarni, Sunil, जेन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में दमदार अभिनय किया है।

फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। हालांकि कहानी और एक्टिंग की तारीफ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और औसत कमाई के साथ इसे फ्लॉप माना गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

अब बात करें OTT रिलीज की, तो खबरों के मुताबिक यह फिल्म 8 मई से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जाएगी। शुरुआत में इसे तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इन भाषाओं में अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद कुछ समय में इसे हिंदी में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

OTT रिलीज को लेकर पहले काफी कन्फ्यूजन था। शुरुआत में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि Netflix ने इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Amazon Prime Video ने यह राइट्स हासिल कर लिए हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक ऐसे कैदी ‘हरि’ की कहानी है, जिसे उसकी प्रेमिका धोखा दे देती है। इस धोखे के बाद वह जेल से भागकर बदला लेने निकल पड़ता है। क्या वह अपने मकसद में सफल होता है या नहीं—यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form