Ek Din Review in Hindi : जुनैद ख़ान और साई पल्लवी की जोड़ी के आगे फीकी पड़ी फ़िल्म की कहानी कैसी है ये फ़िल्म जाने इस रिव्यु में ।

 Ek Din Review in Hindi : जुनैद ख़ान और साई पल्लवी की जोड़ी के आगे फीकी पड़ी फ़िल्म की कहानी कैसी है ये फ़िल्म जाने इस रिव्यु में । 


Ek Din Review Movie in Hindi : 

Movie Name : Ek Din 

Star Cast : Junaid Khan , Sai Pallavi ,  Kunal Kapoor , Kavin DaveKunal Kapoor

Directed By : Sunil Pandey 

Produced By : Mansoor Khan , Amir Khan , Aparna Purohit 

Genre : Romantic Drama 

Language :  Hindi 

Time Duration : 125 Minutes 

Release Date : 01 May 2026 


Movie Story : 

यह एक भारतीय हिन्दी भाषा की रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है, जो साल 2016 में आई थाई फ़िल्म का रीमेक है।
फ़िल्म की कहानी आईटी सेक्टर में काम करने वाले दिनेश नाम के एक ऐसे लड़के की है, जो हमेशा लोगों की नज़रों से अनदेखा रह जाता है।

दिनेश अपने ही ऑफिस में काम करने वाली मीरा से प्यार करता है और उसके साथ अपनी प्रेम कहानी शुरू करना चाहता है।
अब उसकी ये चाहत पूरी हो पाएगी या नहीं, ये जानने के लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी। 

Movie Review : 

अगर फ़िल्म की कहानी की बात करें, तो हिन्दी फिल्मों के मुकाबले इसकी कहानी थोड़ी नई ज़रूर लगती है, लेकिन उतना ज़्यादा आकर्षित नहीं कर पाती जितनी उम्मीद की जा रही थी।

फ़िल्म में एक बड़ा ट्विस्ट दिखाने की कोशिश की गई है, जो दर्शकों को चौंकाने का काम करता है, लेकिन यह खास ट्विस्ट भी ज़्यादा असर छोड़ने में कामयाब नहीं हो पाता। 

हालाँकि, इसी ट्विस्ट के बाद कहानी में एक अच्छा टर्निंग पॉइंट देखने को मिलता है, जो फ़िल्म को थोड़ा बेहतर बनाता है।
फ़िल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और डायरेक्शन कहानी के हिसाब से काफी अच्छा बैठता है।

वहीं अगर क्लाइमैक्स की बात करें, तो वह कहानी के अनुसार ठीक-ठाक ही देखने को मिलता है।
कुल मिलाकर यह एक एवरेज रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देखें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

लेकिन अगर आप इस फ़िल्म को अभी देखना चाहते हैं, तो अपने नज़दीकी सिनेमाघर में परिवार के साथ हिन्दी भाषा में देख सकते हैं।
हालाँकि, यह फ़िल्म पूरी तरह से टिकट के पैसे वसूल कराएगी, इसकी उम्मीद थोड़ी कम ही लगती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form