Athiradi Ott Release Date : थिएटर के बाद अब OTT पर दस्तक देगी 'अथिराडी', जानिए कब और कहां देख पाएंगे यह धमाकेदार एक्शन-कॉमेडी
साउथ सिनेमा की चर्चित एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'अथिराडी' अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। बेसिल जोसेफ और टोविनो थॉमस की दमदार जोड़ी से सजी इस फिल्म को 14 मई 2026 को थिएटर में रिलीज किया गया था, जहां इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
फिल्म की कहानी सैम नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़े फेस्टिवल को फिर से शुरू करने की कोशिश करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात श्रीकुट्टन से होती है, जो कभी एक खतरनाक गुंडा था लेकिन अब संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। हालांकि पुराने विवाद और आपसी टकराव दोनों को आमने-सामने ला खड़ा करते हैं।
जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, श्रीकुट्टन अपने पुराने अवतार 'थोट्टा कुट्टन' में लौट आता है और फेस्टिवल को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करता है। इसके बाद सैम और श्रीकुट्टन के बीच शुरू होती है ईगो, दुश्मनी और एक्शन से भरपूर जंग, जो फिल्म को और भी रोमांचक बना देती है।
अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, तो अब इसे घर बैठे देख सकते हैं। 'अथिराडी' 19 जून 2026 से SonyLIV पर हिन्दी तमिल तेलुगु और मलयालम भाषा मे स्ट्रीम की जाएगी। OTT प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है।
घोषणा के साथ प्लेटफॉर्म ने लिखा कि दर्शकों के लिए इस सीजन का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट फेस्ट आने वाला है, जहां जबरदस्त राइवलरी और भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा।
फिल्म में बेसिल जोसेफ और टोविनो थॉमस के अलावा रिया शिबू, विनीत श्रीनिवासन, ज़रीन शिहाब, शान रहमान, विष्णु अगस्त्य, पी. सुकुमार, शेल्विन जेम्स और जियो बेबी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
अगर आपको एक्शन, कॉमेडी और दमदार टकराव वाली फिल्में पसंद हैं, तो 'अथिराडी' आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए ।
