Karuppu Ott Release Date : 300 करोड़ क्लब में शामिल ‘करुप्पु’, अब घर बैठे देख सकेंगे सूर्या की सुपरहिट फिल्म जाने कब और कहाँ स्ट्रीम होगी ये फ़िल्म ।
Karuppu Movie Ott Release Date :
साउथ सुपरस्टार सूर्या की हालिया रिलीज फिल्म 'करुप्पु' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत कमाई करने के बाद अब यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'करुप्पु' 12 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। दर्शक इसे तमिल और तेलुगु हिन्दी और भी समेत कई भाषाओं में घर बैठे प्राइम वीडियो जाने के प्लेटफार्म पर देख सकेंगे। फिल्म की OTT रिलीज की जानकारी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई है।
कमाई की बात करें तो 'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिल्म ने भारत में 220 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी के साथ यह तमिल सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों की सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।
फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। इसमें सूर्या मुख्य भूमिका में नजर आए हैं, जबकि उनके साथ तृषा कृष्णन अहम किरदार निभाती दिखाई दी हैं। दिलचस्प बात यह है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म पहले अभिनेता और वर्तमान तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय को ऑफर की गई थी, लेकिन बाद में यह प्रोजेक्ट सूर्या के पास चला गया।
अब देखना दिलचस्प होगा कि सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने वाली 'करुप्पु' OTT पर दर्शकों से कितना प्यार हासिल कर पाती है।
