Bhooth Bangla Release Date : अक्षय कुमार की नयी हॉरर कॉमेडी मूवी की रिलीज़ तारीख़ आयी सामने जाने कब और कहाँ रिलीज़ होगी ये मूवी ।

 Bhooth Bangla Release Date : अक्षय कुमार की नयी हॉरर कॉमेडी मूवी की रिलीज़ तारीख़ आयी सामने जाने कब और कहाँ रिलीज़ होगी ये मूवी । 


Bhooth Bangla Movie Release Date : 

लगभग 16 साल बाद दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर Akshay Kumar और मशहूर फिल्म निर्देशक Priyadarshan की जोड़ी देखने को मिलने वाली है। दोनों ने पहले भी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।

इनमें Hera Pheri, Garam Masala और Bhagam Bhag जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

अब एक बार फिर यह जोड़ी नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhooth Bangla के साथ वापसी कर रही है। हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया गया है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

टीज़र देखने से साफ़ पता चलता है कि फिल्म में कॉमेडी के साथ हॉरर का भी ज़बरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी एक ऐसे गाँव मंगलपुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जहाँ कोई भी शादी करना नहीं चाहता। आखिर ऐसा क्यों है और इसके पीछे क्या रहस्य छिपा है, यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। इसमें अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, Rajpal Yadav, और Paresh Rawal जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।

फिल्म का टीज़र करीब 1 मिनट 24 सेकंड का है और इसे YouTube पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और रिलीज़ का इंतज़ार है, जिससे कहानी के बारे में और ज्यादा जानकारी सामने आएगी।

अगर रिलीज़ डेट की बात करें तो यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form