Ek Din Release Date : ट्रैलर में दिखीं दिल को छू लेनी वाली कहानी जाने कब और कहाँ रिलीज़ होगी ये फ़िल्म ।

 Ek Din Release Date : ट्रैलर में दिखीं दिल को छू लेनी वाली कहानी जाने कब और कहाँ रिलीज़ होगी ये फ़िल्म । 


Ek Din Movie Release Date : 

आमिर खान प्रोडक्शन में बनी फिल्म Ek Din  Movie का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री साईं पल्लवी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।


फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक शांत और भावनात्मक माहौल से होती है। ट्रेलर में एक ऐसी प्रेम कहानी की झलक दिखाई देती है जिसमें एक आशिक अपने प्यार के साथ रहने का सपना देखता है और उस दिन का इंतज़ार कर रहा है जब उसकी यह इच्छा पूरी होगी।


अब उसकी यह चाहत पूरी होगी या नहीं, और अगर होगी तो किस तरह होगी—इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए दर्शकों को फिल्म देखनी होगी। ट्रेलर को जिस तरह से पेश किया गया है, उससे साफ लगता है कि यह फिल्म अपनी दिल छू लेने वाली लव स्टोरी के जरिए दर्शकों का दिल जीत सकती है।


फिल्म की खास बात यह भी है कि इसमें जुनैद खान के साथ साईं पल्लवी नजर आने वाली हैं। साईं पल्लवी इससे पहले कई रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं, इसलिए इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।


ट्रेलर में जुनैद खान और साईं पल्लवी की केमिस्ट्री काफी सॉफ्ट और इमोशनल नजर आती है, जो फिल्म की कहानी को और भी खास बनाती है। इसके साथ ही यह भी खास है कि साईं पल्लवी पहली बार किसी हिंदी फिल्म में नजर आने वाली हैं।


यह फिल्म 01 मई 2025  को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form