OTT Releases This Week (16–22 March 2026): ‘बॉर्डर 2’ से ‘चिरैया’ तक, इस हफ्ते OTT पर आएंगी कई नई फिल्में और वेब सीरीज

 OTT Releases This Week (16 से 22 March 2026): बॉर्डर 2 से चिरैया तक, इस हफ्ते OTT पर आएंगी कई नई फिल्में और वेब सीरीज ।


मार्च 2026 का तीसरा हफ्ता OTT दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है। इस सप्ताह अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जो एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज लेकर आएंगी।

अगर आप भी वीकेंड पर घर बैठे नई फिल्मों और सीरीज का मजा लेना चाहते हैं, तो 16 मार्च से 22 मार्च के बीच कई शानदार कंटेंट स्ट्रीम होने वाला है। आइए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर कौन-कौन सी नई रिलीज देखने को मिलेंगी।

1. Border 2 

सनी देओल की क्लासिक फिल्म बॉर्डर के बाद उसका सीक्वल Border 2 भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।

अब यह फिल्म OTT पर आने के लिए तैयार है। जो दर्शक इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे, वे 20 मार्च से Netflix पर इसे देख सकते हैं

2. Chirayya

जानी-मानी अभिनेत्री दिव्या दत्ता अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उनकी नई वेब सीरीज ‘चिरैया’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है।

यह सीरीज 20 मार्च से Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगी। इसमें एक दिलचस्प कहानी के साथ दमदार अभिनय देखने को मिल सकता है।

3.Landlord
साउथ सिनेमा की फिल्म ‘लैंडलॉर्ड’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

अब यह फिल्म 19 मार्च से ZEE5 पर उपलब्ध होगी।

4.Jazz City – Web Series

काफी समय से दर्शकों को जिस वेब सीरीज का इंतजार था, वह है ‘जैज सिटी’। यह सीरीज अपने अलग कॉन्सेप्ट और कहानी के कारण चर्चा में रही है।

यह वेब सीरीज 19 मार्च से SonyLIV पर स्ट्रीम की जाएगी।

5.Sita Payanam 

साउथ इंडस्ट्री की फिल्म ‘सीता पयानम’ भी अब थिएटर के बाद OTT पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 14 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अब दर्शक इसे 20 मार्च से Sun NXT पर ऑनलाइन देख सकते हैं।


6.98th Oscars Awards (2026)

फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड शो 98वां एकेडमी अवॉर्ड (Oscars 2026) 15 मार्च को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा।

भारत में इसे 16 मार्च सुबह 4:30 बजे से Jio Hotstar पर लाइव देखा जा सकेगा।


अगर आप नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो मार्च का यह हफ्ता आपके लिए शानदार साबित होने वाला है। इस दौरान Netflix, Jio Hotstar, ZEE5, SonyLIV और Sun NXT जैसे प्लेटफॉर्म पर कई दिलचस्प कंटेंट रिलीज होंगे, जिन्हें आप घर बैठे आराम से देख सकते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form