Apex Review in Hindi : उम्मीद पर खरी उतरती है हॉलिवुड की ये सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म कैसी है ये फिल्म जाने इस रिव्यु में
यह एक हॉलीवुड की एडवेंचर सर्वाइवल थ्रिलर फ़िल्म है, जो आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखने का दम रखती है।
फ़िल्म की कहानी साशा नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पार्टनर की मौत के बाद मानसिक तनाव से जूझ रही होती है। खुद को संभालने और सुकून पाने के लिए वह अकेले जंगल की ओर निकल पड़ती है।
लेकिन जैसे ही वह जंगल में कदम रखती है, हालात अचानक बदल जाते हैं और उसकी ज़िंदगी एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच जाती है। अब सवाल ये है कि साशा इस खौफनाक स्थिति से कैसे बाहर निकलेगी ? क्या वह इस जंगल से सुरक्षित लौट पाएगी या नहीं ? यही इस फ़िल्म की असली कहानी है, जिसे जानने के लिए आपको इसे देखना होगा।
Movie Review :
अगर फ़िल्म की कहानी की बात करें, तो यह काफी दिलचस्प और engaging है, जो शुरुआत से लेकर क्लाइमैक्स तक आपको मजबूती से बांधे रखती है। जिस तरीके से कहानी को प्रस्तुत किया गया है, वह भी काबिले-तारीफ है।
फ़िल्म में सर्वाइवल और थ्रिल का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है, जो इसे और भी रोमांचक बना देता है। साथ ही, बैकग्राउंड म्यूजिक और डायरेक्शन फिल्म के माहौल को और ज्यादा प्रभावशाली बनाते हैं।
स्क्रीनप्ले भी काफी मजबूत है, जो कहीं भी आपको बोर होने का मौका नहीं देता। और बात करें क्लाइमैक्स की, तो यह उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरता है और दर्शकों को संतुष्ट करता है।
कुल मिलाकर, यह एक मस्ट वॉच सर्वाइवल थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।
यह फ़िल्म आप Netflix पर हिंदी भाषा में देख सकते हैं।
