Rakasa Ott Release Date : गांव वापसी और रहस्यमयी शक्ति का आतंक देखने को मिल सकता है इस फिल्म में जानिए कब और कहा रिलीज होगी ये फिल्म

 Rakasa Ott Release Date : गांव वापसी और रहस्यमयी शक्ति का आतंक देखने को मिल सकता है इस फिल्म में जानिए कब और कहा रिलीज होगी ये फिल्म 


 Rakasa Movie Ott Release Date : 

तेलुगु फिल्म Rakasa एक मजेदार कॉमेडी, फैंटेसी और थ्रिल का मिश्रण है। इसमें संगीत शोभन और नयन सारिका मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। इस फिल्म को मनसा शर्मा ने डायरेक्ट किया है और यह 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

कहानी एक ऐसे NRI लड़के की है, जो लगभग 10 साल बाद अपने गांव वापस आता है। उसका मकसद अपनी जिंदगी में प्यार ढूंढना होता है, लेकिन किस्मत उसे एक अलग ही रास्ते पर ले जाती है। उसके गांव लौटने के बाद एक पुरानी और खतरनाक शक्ति जाग जाती है, जो सालों से छिपी हुई थी। इसके बाद उसकी जिंदगी में रोमांस के साथ-साथ डर और रहस्य भी जुड़ जाते हैं।

फिल्म में वेन्नेला किशोर, ब्रह्माजी, तनिकेला भारणी और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं। फिल्म में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ सस्पेंस और फैंटेसी का अच्छा बैलेंस देखने को मिलता है।

म्यूजिक अनुदीप देव ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी राजू एडुरोलु और एडिटिंग अनवर अली ने संभाली है, जिससे फिल्म का अनुभव और बेहतर बनता है।

अब अच्छी खबर यह है कि अगर आप यह फिल्म थिएटर में नहीं देख पाए, तो आप इसे घर बैठे देख सकते हैं । Rakasa 1 मई 2026 से OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। यह फिल्म तेलुगु के साथ तमिल, कन्नड़ और हिन्दी मलयालम भाषा में भी Netflix पर स्ट्रीम होगी ।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form