Drishyam 3 Release Date : मलयालम दृश्यम 3 का टीज़र आया सामने टीजर ने बढ़ाया रोमांच, क्या इस बार खुलेगा सच जाने कब और कहा रिलीज होगी ये फिल्म

 Drishyam 3 Release Date : मलयालम दृश्यम 3 का टीज़र आया सामने टीजर ने बढ़ाया रोमांच, क्या इस बार खुलेगा सच जाने कब और कहा रिलीज होगी ये फिल्म 


Drishyam 3 Teaser : 

मलयालम सिनेमा की सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फ्रेंचाइज़ी Drishyam 3 का बहुप्रतीक्षित तीसरा भाग अब चर्चा में है। हाल ही में मलयालम भाषा मे  रिलीज हुए टीजर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।

इस बार भी Mohanlal अपने मशहूर किरदार जॉर्ज कुट्टी के रूप में वापसी कर रहे हैं, और कहानी पहले से ज्यादा गहरी और रहस्यमयी लग रही है। 

टीजर में दिखाए गए इंटेंस और सस्पेंस से भरे दृश्य साफ इशारा करते हैं कि कहानी सीधे 2013 में आई पहली फिल्म से जुड़ी हुई है।
जॉर्ज कुट्टी और उसका परिवार एक बार फिर मुश्किलों से घिरता नजर आ रहा है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है 

क्या इस बार जॉर्ज कुट्टी का सच सामने आएगा ?

या फिर वह अपनी चालाकी से एक बार फिर बच निकलेगा ? 

फिल्म का ऑफिशियल टीजर फिलहाल मलयालम भाषा में जारी किया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
हिंदी वर्जन को लेकर भी चर्चा तेज है, जो मलयालम रिलीज के बाद आने की उम्मीद है। इस फिल्म को 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा अभी हिन्दी वाली दृश्यम 3 के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा 

फिल्म के निर्देशक Jeethu Joseph ने साफ कर दिया है कि यह फ्रेंचाइज़ी का अंतिम भाग होगा।
यानी ‘दृश्यम 3’ जॉर्ज कुट्टी की कहानी का पूरा निष्कर्ष पेश करेगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form