Exam Release Date : प्राइम विडिओ ने अपनी एक और स्पेंस ड्रामा से भरी वेब सीरीज का किया ट्रैलर रिलीज जाने कब से और कहा होगी ये स्ट्रीम
Prime Video ने अपनी नई आने वाली तमिल वेब सीरीज़ Exam का दमदार ट्रेलर रिलीज किया है। इसमे एक सस्पेंस और ड्रामा से भरी कहानी देखने को मिल सकती है जिसे Pushkar और Gayatri की Wall Watcher Films के तहत बनाया गया है। इस सीरीज़ को नेशनल अवॉर्ड जीत चुके निर्देशक A. Sarkunam ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
यह सीरीज़ 15 मई से Prime Video पर स्ट्रीम होगी। इसे भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 से ज्यादा देशों में रिलीज किया जाएगा। यह तमिल भाषा में होगी और इसके डब वर्जन तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में भी उपलब्ध होंगे। साथ ही 15 भाषाओं में सबटाइटल्स भी दिए जाएंगे, जिनमें अंग्रेज़ी शामिल है।
Prime Video ने चेन्नई में एक खास इवेंट में इसका ट्रेलर लॉन्च किया। यह 7 एपिसोड की हो सकती है जिसकी कहानी एक काल्पनिक गांव थायकड़ा (Thykara) में सेट की गई है।
इस सीरीज़ में दुशारा विजयन (Jhansi) और अदिति बालन (DSP Maramalli) मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अब्बास भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि यह कहानी प्रतियोगी परीक्षाओं की दुनिया और उसमें चल रहे बड़े घोटाले पर आधारित है। Jhansi इस घोटाले का सच सामने लाने की कोशिश करती है, जिसमें उसके मेंटर Jayachandran (Abbas) उसका साथ देते हैं। वहीं DSP Maramalli उनके मिशन को रोकने के लिए पूरी कोशिश करती है।
सीरीज़ के लेखक और निर्देशक A. Sarkunam ने कहा कि यह कहानी हर तरह के दर्शकों से जुड़ पाएगी। इसमें सिर्फ एग्जाम घोटाले की बात नहीं है, बल्कि यह दिखाया गया है कि कैसे महत्वाकांक्षा, दबाव और हमारे फैसले हमारी जिंदगी को प्रभावित करते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि Pushkar, Gayatri और Prime Video के साथ काम करना उनके लिए बहुत खास अनुभव रहा
