Lukhe Release Date : प्राइम विडिओ पर आ रही लुक्खे’ रैप, क्राइम और बदले की जबरदस्त कहानी जाने कब और कहा स्ट्रीम होगी ये वेब सीरीज

 Lukhe Release Date : प्राइम विडिओ पर आ रही  लुक्खे’ रैप, क्राइम और बदले की जबरदस्त कहानी जाने कब और कहा स्ट्रीम होगी ये वेब सीरीज 


Lukhe Web Series Release Date : 

नई वेब सीरीज लुक्खे का ट्रेलर 29 अप्रैल को रिलीज कर दिया गया है और इसमें एक्शन, क्राइम और म्यूजिक का दमदार मिश्रण देखने को मिलता है। इस सीरीज में Raashii Khanna, Palak Tiwari, King, Lakshvir Singh Saran और Shivankit Singh Parihar मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह कहानी क्राइम, ड्रग्स, म्यूजिक और बदले की भावना के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे म्यूजिक के जरिए फेम हासिल करने और ड्रग्स के जरिए पावर कमाने की सोच आपस में टकराती है, जो आगे चलकर खतरनाक संघर्ष में बदल जाती है।

सीरीज में Raashii Khanna एक पुलिस अधिकारी गुरबानी के किरदार में दिखाई देती हैं, जो ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के मिशन पर हैं। वहीं Palak Tiwari और King के बीच रोमांटिक एंगल भी देखने को मिलेगा।

इस शो की कहानी दो रैपर्स  एमसी बदनाम (King) और एमसी ओजी के बीच की प्रतिस्पर्धा और टकराव को दर्शाती है। यह टकराव धीरे-धीरे क्राइम और बदले की आग में बदल जाता है। खास बात यह है कि यह एक म्यूजिकल ड्रामा है, इसलिए हर सीन में म्यूजिक की बीट्स का खास प्रभाव देखने को मिलता है।

चंडीगढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में शहरी लाइफस्टाइल, रैप कॉन्सर्ट, गैंगवार, ड्रग्स और एक्शन का मिश्रण देखने को मिल सकता है साथ ही एक लव स्टोरी भी समानांतर चलती है, जो कहानी को और दिलचस्प बना सकती है 

इस सीरीज का निर्देशन Himank Gaur ने किया है और इसे विपुल डी. शाह व राजेश बहल ने प्रोड्यूस किया है। यह प्रोजेक्ट Optimystix Entertainment और White Gorilla LLP के बैनर तले तैयार किया गया है।

 लुक्खे  8 मई 2026 को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी । जिसे आप हिन्दी तमिल तेलुगु मलयालम और भी भाषा में देख सकते हो 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form