New Ott Release: इस हफ्ते की नई मलयालम ओ टी टी रिलीज़ जो मिस नहीं करनी चाहिए जाने कब और कहाँ रिलीज़ होगी ये फ़िल्में और वेब सीरीज ।

 New Ott Release : इस हफ्ते की नई मलयालम ओ टी टी रिलीज़ जो मिस नहीं करनी चाहिए जाने कब और कहाँ रिलीज़ होगी ये फ़िल्में और वेब सीरीज  



इस हफ्ते देखने लायक 3 मलयालम OTT रिलीज़ : 

अगर आप सोच रहे हैं कि इस हफ्ते मलयालम इंडस्ट्री से OTT पर क्या नया देखने को मिलेगा, तो आपके लिए कुछ शानदार फिल्में और सीरीज आ रही हैं। इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म पर कई नई रिलीज़ होने वाली हैं, जिन्हें आप घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं। 

1. हाल (Haal) 



कास्ट: शेन निगम, साक्षी वैद्य, जॉनी एंटनी, अबिन बिनो, विनीत बीप कुमार, मधुपाल, संगीता माधवन नायर, जॉय मैथ्यू, निशांत सागर
डायरेक्टर: वीरा
जॉनर: म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा
रनटाइम: 2 घंटे 45 मिनट
कहां देखें: Manorama MAX, Sun NXT 
स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल 2026

यह फिल्म आसिफ कदलुंडी नाम के एक रैपर की कहानी है, जिसे मारिया फर्नांडेज से प्यार हो जाता है, जो एक क्रिश्चियन पादरी की बेटी है। उनकी लव स्टोरी में समाज, धर्म और परिवार की कई मुश्किलें सामने आती हैं। यह कहानी प्यार, संघर्ष और संगीत के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को आप मलयालम भाषा में इंग्लिश सब्टाइटल के साथ देख सकते हो 




2. कनिमंगलम कोविलकम (Kanimangalam Kovilakam)



कास्ट: अजमल खान AA, अब्भी कृष, मुहम्मद रफी, सरथ सभा, कोट्टायम रमेश, स्मिनु सिजो
डायरेक्टर: राजेश मोहन
जॉनर: हॉरर कॉमेडी
रनटाइम: 2 घंटे 2 मिनट
कहां देखें: SunNXT
स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल 2026

यह कहानी एक पुराने हवेली (कोविलकम) की है, जहां रवि कई साल बाद अपनी प्रॉपर्टी के काम से वापस आता है। वहां पुराने झगड़े, छुपे हुए राज और परिवार के तनाव फिर से सामने आते हैं। जैसे-जैसे विवाद बढ़ता है, अतीत का असर वर्तमान पर दिखने लगता है। इस फिल्म को भी आप मलयालम भाषा में इंग्लिश सब्टाइटल के साथ देख सकते हो 


3. काक्की सर्कस (Kaakkee Circus)



कास्ट: राजेश माधवन, मुनिशकांत, गौतमी नायर, सुबाश सेल्वम, अन्बुसेलवन, मनोज, अब्दुल ली, मरुथुपांडियन, अरुणकुमार पावुंबा, राकेश उशर
डायरेक्टर: अमीन बरीफ
जॉनर: कॉमेडी ड्रामा (सीरीज)
एपिसोड: 7
कहां देखें: ZEE5
स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल 2026

यह एक मलयालम-तमिल सीरीज है, जिसकी कहानी तमिलनाडु के एक सब-जेल के आसपास घूमती है। इसमें एक किताबों का शौकीन जेलर और एक उत्साही कांस्टेबल मिलकर एक अजीब केस सुलझाने की कोशिश करते हैं, जहां एक चोर जेल के अंदर घुसकर दान पेटी चुरा लेता है। इसके बाद कहानी में मजेदार और उलझी हुई जांच शुरू होती है। इस वेब सीरीज को आप मलयालम और तमिल भाषा में इंग्लिश सब्टाइटल के साथ देख सकते हो 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form