Ginny Weds Sunny 2 Release Date : रोमांस और कॉमेडी का फुल डोज, जाने कब और कहा रिलीज होगी ये फिल्म
हाल ही में रिलीज हुआ 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। करीब 2 मिनट 36 सेकंड के इस ट्रेलर में रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।
फिल्म में अविनाश तिवारी एक देसी अंदाज वाले पहलवान के किरदार में नजर आते हैं, जो अपने पारंपरिक काम और जिंदगी के कारण रिश्तों में मुश्किलों का सामना करते हैं। वहीं, मेधा शंकर एक मॉडर्न और इंडिपेंडेंट लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जो कॉल सेंटर में काम करती है और अपनी लाइफ को अपने तरीके से जीना चाहती है।
कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब दोनों के परिवार बिना सच्चाई बताए उनकी शादी तय कर देते हैं। शादी से पहले दोनों एक-दूसरे से अपनी असली पहचान छुपाते हैं — जहां मेधा खुद को साधारण लड़की के रूप में दिखाती है, वहीं अविनाश अपने आपको एक स्टार्टअप चलाने वाला बिजनेसमैन बताता है।
लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब दोनों को एक-दूसरे की सच्चाई का पता चलता है। इसके बाद शुरू होता है रिश्तों में कन्फ्यूजन, मजेदार टकराव और इमोशनल मोमेंट्स का सिलसिला।
ट्रेलर में अविनाश का देसी ह्यूमर और मेधा का कॉन्फिडेंट अंदाज काफी एंटरटेनिंग लगता है। साथ ही फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की खट्टी-मीठी नोकझोंक भी बखूबी दिखाई गई है, जो इसे एक कम्प्लीट एंटरटेनमेंट पैकेज बनाती है।
यह फिल्म जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी है, जिसे विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने प्रोड्यूस किया है। निर्देशन और लेखन की जिम्मेदारी प्रशांत झा ने संभाली है। फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे और गोविंद नामदेव जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Ginny Weds Sunny 2 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
