Sambhavam Adhyayam Onnu Ott Release : Ott पर आ रही है दिमाग घुमा देने वाली एक और मलयालम फिल्म जानिए कब और कहा रिलीज होगी ये फिल्म
Sambhavam Adhyayam Onnu Ott Release :
मलयालम फिल्म ‘संभवम अध्यायम ओन्नू’ अब जल्द ही OTT पर देखने के लिए उपलब्ध होने वाली है। यह फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 15 अप्रैल 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। जिसे आप हिन्दी तमिल तेलुगु और मलयालम भाषा में भाषा में घर बैठे देख सकते हो
कम बजट में बनी इस फिल्म ने थिएटर में अच्छी चर्चा बटोरी और करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई भी की। अपनी अलग कहानी और यूनिक कॉन्सेप्ट की वजह से यह दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रही।
फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी जंगल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केरल और तमिलनाडु की सीमा के पास स्थित है। स्थानीय लोगों का दावा है कि इस जंगल में एक ऐसा क्षेत्र है, जहां जाने वाला इंसान कभी वापस नहीं लौटता।
इसी रहस्य की सच्चाई जानने के लिए कुछ लोग जंगल में प्रवेश करते हैं। शुरुआत में यह एक साधारण जांच की तरह लगता है, लेकिन धीरे-धीरे घटनाएं डरावनी और अजीब रूप लेने लगती हैं।
फिल्म का सबसे दिलचस्प हिस्सा है इसका टाइम लूप कॉन्सेप्ट। इसमें कुछ घटनाएं बार-बार दोहराई जाती हैं, जिससे असल सच्चाई को समझना और भी मुश्किल हो जाता है।
कहानी में एक पुलिस स्टेशन भी अहम भूमिका निभाता है, जहां से कई रहस्यमयी घटनाओं की शुरुआत होती है और कहानी धीरे-धीरे और उलझती चली जाती है।
इस फिल्म में अस्कर अली मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। उनके साथ विनीत कुमार, सिद्धार्थ भारतन, असीम जमाल, श्रीकांत दासन, सेंथिल कृष्णा, नीथू कृष्णा और गौरी विनीत जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
फिल्म को जीथु सतीसन मंगलाथु ने लिखा और निर्देशित किया है, जिन्होंने इसे एक अलग और दिलचस्प अंदाज में पेश किया है।
अगर आपको मिस्ट्री, हॉरर और दिमाग घुमा देने वाली कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें सस्पेंस, डर और टाइम लूप का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो इसे खास बनाता है।
