Ott Release This Week (13–19 April 2026) : इस हफ्ते Ott पर धमाका ये नई फिल्में और सीरीज मिस मत करना
vicky kataarVicky K Reviews•
Ott Release This Week (13–19 April 2026) : इस हफ्ते Ott पर धमाका ये नई फिल्में और सीरीज मिस मत करना
April 13 – 19, 2026: इस हफ्ते OTT पर क्या नया देखने को मिलेगा?
अगर आप नई फिल्में और वेब सीरीज़ देखने के शौकीन हैं, तो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर काफी मजेदार कंटेंट रिलीज हो रहा है। कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और थ्रिल सब कुछ एक ही हफ्ते में देखने को मिलेगा।
1.Toaster ( Netflix – 15 अप्रैल )
ट्रैलर देख कर लग रहा है यह एक मजेदार कॉमेडी ड्रामा फिल्म होने वाली है। कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक टोस्टर को लेकर जरूरत से ज्यादा जुनूनी हो जाता है। यह जुनून उसे कई अजीब और खतरनाक हालात में डाल देता है। फिल्म में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ सस्पेंस भी देखने को मिल सकता है। इस फिल्म को आने वाली 15 अप्रैल को नेटफलिक्स पर हिन्दी भाषा मे रिलीज किया जाएगा अगर आपको हिन्दी भाषा की कॉमेडी ड्रामा फिल्मे देखना पसंद है तब आप इस फिल्म को जरूर देख सकते हो
2.Matka King ( Prime Video – 17 अप्रैल )
यह वेब सीरीज़ 1960 के दौर की कहानी दिखाती है, जहां एक व्यक्ति मटका जुए के कारोबार को बड़े स्तर पर फैलाता है। इसमें क्राइम, पावर और पैसे की दुनिया को दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को आप प्राइम विडिओ पर 17 अप्रैल से हिन्दी तमिल तेलुगु और मलयालम भाषा में देख सकते हो
3.Do Deewane Seher Mein ( Netflix – 17 अप्रैल )
यह एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें दो लोगों की जिंदगी और उनके रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। इसमें इमोशन्स और रिलेशनशिप की गहराई देखने को मिलेगी। इस फिल्म को आप नेटफलिक्स पर 17 अप्रैल से स्ट्रीम कर सकते हो अगर आपको रोमांटिक ड्रामा फिल्मे देखना पसंद है तब आप इस को देखने की एक बार तो कोशिश कर सकते हो
4.Assi ( ZEE5 – 17 अप्रैल )
यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें न्याय और सच्चाई की लड़ाई को दिखाया गया है। कहानी गंभीर और सोचने पर मजबूर करने वाली है। इस फिल्म को आप ZEE 5 पर हिन्दी भाषा में 17 अप्रैल से देख सकते हो अगर आपको बॉलीवुड यानि हिन्दी कोर्ट रूम ड्रामा वाली फिल्मे देखना पसंद है तब आप इस फिल्म को जरूर देख सकते हो
5.Roommates ( Netflix – 17 अप्रैल )
यह फिल्म दो लोगों की साथ रहने की कहानी है, जिसमें रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातों से मजेदार स्थितियां बनती हैं। अगर आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी पसंद है, तो यह अच्छा ऑप्शन है। इस फिल्म को आप हिन्दी और इंग्लिश भाषा में देख सकते हो
6.Alpha Males ( Netflix – 17 अप्रैल )
यह एक विदेशी कॉमेडी सीरीज़ है, जिसमें रिश्तों और आधुनिक जिंदगी के मजेदार पहलुओं को दिखाया गया है।