Prathichaya Ott Release Date : राजनीति और परिवार की टकराहट जाने कब और कहाँ रिलीज होगी ये फिल्म ।
Nivin Pauly और B. Unnikrishnan की फिल्म Prathichaya अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 24 अप्रैल से JioHotstar पर हिन्दी तमिल तेलुगु और मलयालम भाषा में देखी जा सकेगी।
यह फिल्म पहले 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जब केरल में विधानसभा चुनाव चल रहे थे, इसलिए इसका राजनीतिक विषय लोगों का ध्यान खींच रहा था।
इस फिल्म की कहानी राजनीति, परिवार और सत्ता के आसपास घूमती है। इसमें बालचंद्र मेनन एक अनुभवी नेता वरघीस का रोल निभाते हैं और निविन पौली उनके बेटे जॉन के किरदार में हैं।
फिल्म में और भी कई कलाकार हैं जैसे शराफ यू दीन, साई कुमार, मणियनपिल्ला राजू, हरीश्री अशोकन, ऐन ऑगस्टीन आदि।
फिल्म में दिखाया गया है कि राजनीति में परिवार, इमेज (छवि), मीडिया का प्रभाव और आपसी टकराव कैसे काम करते हैं।
