Toaster Review In HIndi : राजकुमार राव की कैसी है ये नयी डार्क कॉमेडी फिल्म जाने इस रिव्यु में ।

 Toaster Review In HIndi : राजकुमार राव की कैसी है ये नयी डार्क कॉमेडी फिल्म जाने इस रिव्यु में । 



Toaster Movie Review In HIndi : 

Movie Name :  Toaster  

Star Cast : Rajkumar Rao , Sanya Malhotra , Archana Puran Singh , Farah Khan ,  Seema Pahwa , Abhishek Banerji , 

Directed By : Vivek Dachaudary 

Produced By : Patralekhaa Paul 

Genre : Dark Comedy Drama 

Language : Hindi 

Ott Platform : Netflix 

Release Date : 15 April 2026 


बॉलीवुड में डार्क कॉमेडी का जॉनर अभी भी काफी सीमित नजर आता है। नेटफ्लिक्स की फिल्म 'टोस्टर' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म उस उम्मीद पर पूरी तरह खरी नहीं उतर सकी। इसलिए इसे देखने से पहले एक बार रिव्यू जरूर देख लेना बेहतर रहेगा। 

Movie Story : 

यह एक हिंदी भाषा की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक बेहद कंजूस इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है। यह व्यक्ति अपने और अपने परिवार के खर्चों को लेकर इतना सतर्क रहता है कि पैसे बचाने के चक्कर में एक मामूली सा टॉस्टर उसके लिए बड़ी मुसीबत बन जाता है। धीरे-धीरे हालात ऐसे बनते हैं कि वह एक ऐसी परेशानी में फँस जाता है, जहाँ से निकलना लगभग नामुमकिन लगता है। आखिर ये मुसीबत क्या है और वह इससे कैसे बाहर निकलता है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। 

Movie Review : 

कहानी की बात करें तो शुरुआत में फिल्म कुछ हद तक फ्रेश और दिलचस्प लगती है। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, कहानी कई जगह पुराने और प्रेडिक्टेबल ट्रैक पर जाती नजर आती है। खासकर सेकेंड हाफ में यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता कि आगे क्या होने वाला है।

कॉमेडी की बात करें तो फिल्म यहाँ थोड़ा कमजोर पड़ती है। मजाक और सिचुएशन्स उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाते, जितनी उम्मीद एक डार्क कॉमेडी से की जाती है। साथ ही, फिल्म की रफ्तार भी बीच-बीच में धीमी हो जाती है, जो कुछ दर्शकों के लिए बोरिंग महसूस हो सकती है।

एक्टिंग की बात करें तो राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ने अपने किरदारों को अच्छी तरह निभाया है और स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और डायरेक्शन भी ठीक-ठाक स्तर का है। क्लाइमैक्स भी औसत ही कहा जा सकता है ना बहुत खास, ना बहुत निराशाजनक ।

कुल मिलाकर, यह एक ठीक-ठाक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। अगर आपके पास देखने के लिए कुछ खास नहीं है और हल्की-फुल्की फिल्म देखना चाहते हैं, तो आप इसे एक बार देख सकते हैं। इस फिल्म को आप हिन्दी भाषा में नेटफलिक्स पर देख सकते हो 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form