What to Watch This Weekend : वीकेंड पर OTT पर देखें ये दमदार वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट होगा फुल ऑन ।

 What to Watch This Weekend :  वीकेंड पर OTT पर देखें ये दमदार वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट होगा फुल ऑन । 


Recommended You Best Web Series To Watch 

अगर आपका वीकेंड बोरिंग जा रहा है और समझ नहीं आ रहा कि क्या देखें, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हमने आपके लिए SonyLIV और ZEE5 पर मौजूद कुछ ऐसी शानदार वेब सीरीज चुनी हैं, जो आपके वीकेंड को पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भर देंगी।

क्राइम, सस्पेंस, जासूसी और सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये सीरीज आपको स्क्रीन से हटने नहीं देंगी। तो चलिए जानते हैं उन टॉप वेब सीरीज के बारे में, जिन्हें आपको इस वीकेंड जरूर देखना चाहिए।


1. मुरशीद (Murshid)


यह एक पावरफुल गैंगस्टर ड्रामा है, जिसकी कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी एक ऐसे पूर्व माफिया डॉन की है, जिसने अपराध की दुनिया छोड़ दी होती है। लेकिन जब उसके परिवार पर खतरा मंडराता है, तो वह मजबूरी में फिर से उसी अंधेरी दुनिया में लौट जाता है।

 अगर आपको क्राइम गंगेस्टेर बेस्ड और इमोशनल ड्रामा पसंद है, तो यह सीरीज जरूर देखें। इस वेब सीरीज को आप हिन्दी भाषा में Zee 5 पर देख सकते हो 


2. मुखबिर: द स्टोरी ऑफ अ स्पाई (Mukhbir)


यह सीरीज आपको 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौर में ले जाती है। कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो दुश्मन देश में रहकर देश के लिए खुफिया जानकारी जुटाता है।

देशभक्ति, खतरा और त्याग से भरी यह कहानी दिखाती है कि एक जासूस अपने देश के लिए क्या-क्या कर सकता है।

अगर आपको स्पाई थ्रिलर और रियल स्टोरी पसंद हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट है। इस वेब सीरीज को आप हिन्दी भाषा में Zee 5 पर देख सकते हो 


3. ब्रिंदा (Brinda)



यह एक इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर है, जिसमें एक महिला पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाई गई है। वह एक ऐसे केस की जांच करती है, जिसे सब आत्महत्या मान लेते हैं, लेकिन उसकी नजर में यह एक गहरी साजिश होती है।

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी और भी रहस्यमयी होती जाती है। अगर आपको क्राइम सस्पेंस वाली वेब सीरीज देखना पसंद है तब आपको ये वेब सीरीज जरूर देखनी चाहिए इस वेब सीरीज को आप Sony Live नाम के ओ टी टी प्लेटफॉर्म पर हिन्दी भाषा में देख सकते हो 


अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं, तो ये सभी वेब सीरीज आपके लिए शानदार ऑप्शन हैं। हर सीरीज में अलग तरह का रोमांच और कहानी है, जो आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगी।

 तो पॉपकॉर्न तैयार करें और अपने वीकेंड को एंटरटेनमेंट से भरपूर बना लें!

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form