Brown Release Date : करिश्मा कपूर का सबसे डार्क अवतार, मर्डर मिस्ट्री में दिखेगा सस्पेंस और रोमांच जानिए कब और कहा रिलीज होगी ये वेब सीरीज

 Brown Release Date : करिश्मा कपूर का सबसे डार्क अवतार, मर्डर मिस्ट्री में दिखेगा सस्पेंस और रोमांच जानिए कब और कहा रिलीज होगी ये वेब सीरीज  


 Brown Web Series Release Date : 

करिश्मा कपूर की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ 'ब्राउन' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। शनिवार, 30 मई को जारी किए गए इस ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज़ एक डार्क और इंटेंस मर्डर मिस्ट्री की कहानी पेश करेगी है, जिसमें करिश्मा कपूर एक दमदार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी 

अभिनेता-निर्देशक अभिनय देव के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ में करिश्मा कपूर के अलावा जिस्शु सेनगुप्ता, सूर्या शर्मा, सोनी राजदान और अजिंक्य देव भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 

इस सीरीज़ मे रीटा ब्राउन नाम की एक परेशान लेकिन मजबूत इरादों वाली पुलिस अधिकारी की कहानी देखने को मिलेगी जो एक हाई-प्रोफाइल टीनएजर मर्डर केस की जांच कर रही है। कहानी प्रसिद्ध लेखक अभीक बरुआ की किताब 'City of Death' पर आधारित है।

केस की जांच के दौरान रीटा न केवल अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश करती है, बल्कि अपनी मानसिक और भावनात्मक परेशानियों से भी जूझती नजर आती है। ट्रैलर में ये देखने को मिल रहा है जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, शहर में एक और हत्या हो जाती है, जिससे रहस्य और गहराता चला जाता है।

ट्रेलर में करिश्मा कपूर अपने जूनियर अधिकारी अर्जुन (सूर्या शर्मा) के साथ मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। वहीं, जिस्शु सेनगुप्ता एक मनोचिकित्सक की भूमिका में हैं, जिनके पास केस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी होने का संकेत मिलता है।

सीरीज़ का सबसे प्रभावशाली संवाद है:

"जो बचाए वो दैव, जो मारे वो दानव, दैव और दानव के बीच कहां है मानव?"

यह डायलॉग कहानी के गहरे मनोवैज्ञानिक और नैतिक संघर्ष को दर्शाता है।

'ब्राउन' को एक डार्क इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर के रूप में पेश किया गया है। ट्रेलर में सिगरेट, शराब और दवाइयों के दृश्यों के जरिए रीटा के अंदर चल रहे मानसिक संघर्ष को दिखाया गया है। वहीं, सोनी राजदान ने रीटा की मां का किरदार निभाया है, जो कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ता है। 

'ब्राउन' लगभग दो साल बाद करिश्मा कपूर की किसी प्रमुख एक्टिंग परियोजना में वापसी का प्रतीक है। उनकी पिछली रिलीज़ Netflix की फिल्म 'मर्डर मुबारक' थी। इसके अलावा यह 'मेंटलहुड' के बाद उनका दूसरा OTT प्रोजेक्ट भी है।

सस्पेंस, थ्रिल और रहस्यों से भरपूर यह सीरीज़ 5 जून को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी 



Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form