System Release Date : कोर्ट, कानून और इंसाफ की कहानी लेकर आ रही है सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका जाने कब और कहाँ रिलीज होगी ये फिल्म ।

 System Release Date : कोर्ट, कानून और इंसाफ की कहानी लेकर आ रही है सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका जाने कब और कहाँ  रिलीज होगी ये फिल्म  । 



System का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में बनी यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अब आखिरकार OTT पर रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

फिल्म 22 मई 2026 से Prime Video पर स्ट्रीम होगी ।  और अब तो फिल्म का ट्रैलर भी  You Tube पर स्ट्रीम कर दिया गया है 

फिल्म की कहानी कोर्टरूम और न्याय व्यवस्था के इर्द-गिर्द घूमेंगी इसमें Sonakshi Sinha एक हाई-प्रोफाइल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की भूमिका निभा रही हैं, जो बड़े मामलों को संभालती हैं और कानून की दुनिया में मजबूत पहचान रखती हैं। 

वहीं Jyotika एक साधारण महिला के किरदार में नजर आएंगी, जो कोर्ट में स्टेनोग्राफर के तौर पर काम करती है और सामान्य जिंदगी जीती है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब दोनों महिलाओं की जिंदगी एक ही कोर्टरूम में आपस में जुड़ जाती है। इसके बाद हालात, सोच और फैसले बदलने लगते हैं, जिससे कहानी और दिलचस्प हो सकती है 

‘System’ केवल कानून और केस की कहानी नहीं है। फिल्म का ट्रैलर यह  दिखाने की कोशिश करती है कि असल जिंदगी में इंसाफ पाना हमेशा आसान नहीं होता। कहानी में देखने को मिलेगा कि किस तरह सत्ता, पैसा और सामाजिक प्रभाव न्याय व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।

फिल्म कई अहम सवाल भी उठाएगी  क्या हर इंसान को बराबरी का न्याय मिलता है? क्या सच और ताकत हमेशा एक साथ खड़े होते हैं ?

इस फिल्म का निर्देशन Ashwiny Iyer Tiwari ने किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पिछले करीब दो वर्षों से रिलीज का इंतजार कर रही थी। अब आखिरकार इसे OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के सामने लाया जा रहा है।

कोर्टरूम ड्रामा और सोशल इश्यूज़ पर आधारित फिल्में पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘System’ एक दमदार अनुभव साबित हो सकती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form