kartavya Review in Hindi : अच्छी कहानी और शानदार सिनेमेटोग्राफ़ी होने के बावजूद भी क्लाइमैक्स में बिगड़ी सैफ़ अली ख़ान की फ़िल्म कैसी है ये फ़िल्म जाने इस रिव्यु में ।
फ़िल्म का फर्स्ट हाफ़ काफी दिलचस्प और थ्रिल से भरपूर देखने को मिलता है। कहानी जिस तरह आगे बढ़ती है, वह अपने साथ लगातार बांधे रखती है और ऐसा महसूस होता है कि फ़िल्म का क्लाइमैक्स बेहद दमदार होने वाला है। हालांकि, जैसे-जैसे फ़िल्म सेकंड हाफ़ में प्रवेश करती है, कहानी थोड़ी कमजोर पड़ने लगती है और क्लाइमैक्स भी उतना प्रभावशाली नहीं बन पाता, जितनी उम्मीद की जा रही थी।
इसके बावजूद फ़िल्म कई मामलों में प्रभावित करती है। फ़िल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और डायरेक्शन शानदार है, जो हर सीन को और ज्यादा प्रभावशाली बनाता है। साथ ही सभी कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है। खास तौर पर Saif Ali Khan की एक्टिंग काफ़ी दमदार और प्रभावशाली लगती है। फ़िल्म का स्क्रीनप्ले भी अच्छा है, जिसकी वजह से कहानी कहीं भी बोरियत महसूस नहीं होने देती।
अगर फ़िल्म का क्लाइमैक्स थोड़ा और बेहतर लिखा गया होता, तो यह फ़िल्म एक अलग ही स्तर पर पहुंच सकती थी। फिर भी, मेरे अनुसार Saif Ali Khan की शानदार परफॉर्मेंस और गाँव के करीब से दिखाए गए खूबसूरत दृश्यों के लिए इस फ़िल्म को एक बार जरूर देखा जा सकता है।
