Batwara 1947 Release Date : विभाजन का दर्द और सनी देओल का दमदार अवतार जाने कब और कहा रिलीज होगी ये फिल्म

 Batwara 1947 Release Date : विभाजन का दर्द और सनी देओल का दमदार अवतार जाने कब और कहा रिलीज होगी ये फिल्म 


 Batwara 1947 Movie Release Date :

1947 का विभाजन… भारतीय इतिहास का वो दर्दनाक अध्याय, जिसने लाखों जिंदगियों को हमेशा के लिए बदल दिया। अब इसी कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है फिल्म Batwara 1947, जिसका टीज़र रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है।

टीज़र की शुरुआत बेहद भावुक और गंभीर माहौल से होती है। बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है कि आजादी की कीमत सिर्फ संघर्ष नहीं थी, बल्कि इसके साथ देश को विभाजन का गहरा जख्म भी सहना पड़ा। जैसे-जैसे टीज़र आगे बढ़ता है, दंगों, हिंसा और अफरा-तफरी के डरावने दृश्य सामने आते हैं।

हर तरफ चीख-पुकार, बिछड़ते परिवार और टूटती इंसानियत का मंजर देखने को मिलता है। फिल्म यह दिखाने की कोशिश करती है कि धर्म और नफरत के बीच इंसानियत किस तरह कुचली जा रही थी।

इसी अंधेरे माहौल में दमदार एंट्री होती है Sunny Deol की, जो फिल्म में सिकंदर मिर्जा के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका किरदार डर और हिंसा के बीच उम्मीद और हिम्मत की मिसाल बनकर सामने आता है।

टीज़र में Shabana Azmi, Preity Zinta, Ali Fazal, Karan Deol और Abhimanyu Singh की झलक भी देखने को मिलती है।

एक खास सीन में सिकंदर मिर्जा और याकुब खान आमने-सामने नजर आते हैं, जहां माहौल पूरी तरह तनाव से भरा दिखाई देता है। यह सीन टीज़र की intensity को और बढ़ा देता है।

फिल्म को Aamir Khan और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन किया है Rajkumar Santoshi ने। खास बात यह है कि लंबे समय बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी फिर साथ आई है।

फिल्म का संगीत A. R. Rahman ने तैयार किया है और गीत Javed Akhtar ने लिखे हैं।

Batwara 1947 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर कितना गहरा असर छोड़ती है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form