Pritam And Pedro Release Date : राजकुमार हिरानी की OTT एंट्री, कॉमेडी के साथ साइबर क्राइम का जबरदस्त तड़का जाने कब और कहा स्ट्रीम होगी ये वेब सीरीज
राजकुमार हिरानी अब बड़े पर्दे के बाद OTT की दुनिया में कदम रख चुके हैं। बतौर क्रिएटर उनकी नई वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कॉमेडी, साइबर क्राइम और सस्पेंस का अनोखा मिश्रण देखने को मिल रहा है।
क्या है ट्रेलर की कहानी ?
ट्रेलर की शुरुआत गोवा से होती है, जहां अरशद वारसी एक क्राइम ब्रांच पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आते हैं। लेकिन अचानक उनका ट्रांसफर साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में कर दिया जाता है।
इसी बीच एक बड़े नेता के बेटे का अपहरण हो जाता है। किडनैपर बेहद हाईटेक हैं और पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना आसान नहीं होता। इस मुश्किल मिशन को पूरा करने के लिए पुलिस ऑफिसर प्रीतम एक हैकर पेड्रो की मदद लेता है। यहीं से कहानी में कॉमेडी, रोमांच और साइबर थ्रिल का तड़का लग जाता है।
विक्रांत मैसी का दमदार विलेन अवतार
सीरीज में विक्रांत मैसी खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे। उनका यह नया अंदाज दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। ट्रेलर में उनका किरदार रहस्यमयी और खतरनाक नजर आता है।
स्टार कास्ट
'प्रीतम एंड पेड्रो' में कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं, जिनमें शामिल हैं:
- अरशद वारसी
- वीर हिरानी (पेड्रो के किरदार में)
- विक्रांत मैसी
- मोना सिंह
- बोमन ईरानी
- सत्यदीप मिश्रा
- श्रुति मराठे
इन सभी कलाकारों की मौजूदगी सीरीज को और भी खास बनाती है।
कब और कहां होगी रिलीज ?
अगर आप कॉमेडी और थ्रिलर का अनोखा कॉम्बिनेशन पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। प्रीतम एंड पेड्रो' 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
